दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है इसीलिए हर एक बच्चे के पास उसका जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए, क्या आप भी अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दे अब आप बहुत आसनी से अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
यदि आप इस जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में हमने आपको इस जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी हुई सभी जानकारी प्रदान की है आप इस जानकारी के माध्यम से बहुत आसानी से अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवा पाएंगे।

Birth Certificate Online Apply
जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है इस प्रमाण पत्र के जरिए आप अपने बच्चों के जन्म से जुड़ी सभी जानकारी को प्रमाणित कर सकते हैं हम आपको बता दें कि आपको अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र उसके जन्म के बाद 21 दिनों के अंदर बनवाना होता है इस जन्म प्रमाण पत्र को आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय से बनवा सकते हैं।
अगर आप शहर से हैं, तो आप सरकारी अस्पताल या तहसील में जाकर अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं और अब तो सरकार द्वारा ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए पोर्टल भी जारी कर दिए गए हैं अब आप घर बैठे भी अब अपने बच्चों का ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- माता पिता का आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- हॉस्पिटल का बिल
- अस्पताल द्वारा जारी किया गया बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महत्वपूर्ण बाते
- आपको अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र उसके जन्म के 21 दिनों के अन्दर बनवाना होता हैं।
- इस जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपको किसी भी प्रकार के शुल्क को देने की आवश्यकता नहीं है।
- इस जन्म प्रमाण पत्र को बनने में 7 दिनों से लेकर 30 दिनों तक का समय लग सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कैसे आवेदन करें?
यदि आप अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके बहुत आसानी से अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन कर पाएंगे-
- जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आप सबसे पहले अपने ग्राम की ग्राम पंचायत या सचिव कार्यालय में जाएं।
- कार्यालय से अब आप इस जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन फार्म को प्राप्त कर लें।
- आवेदन फार्म को प्राप्त करने के बाद आपको आवेदन फार्म में मांगी जाने वाली बच्चे की सभी जानकारी को भर देना होगा।
- अब आपको आवेदन फार्म में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को फोटो कॉपी करके आवेदन फार्म के साथ अटैच कर देना होगा।
- अब आपको इस आवेदन फार्म को अधिकारी के पास जमा कर देना होगा।
- अब आपको कुछ समय बाद आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया जाएगा।
Birth Certificate Online Apply – Click Here 👈