लड़कियों को स्नातक हेतु मिलेगी 50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति, यहां से करें आवेदन Bihar Graduation Scholarship Yojana

Graduation Scholarship Yojana : सरकार के द्वारा लड़कियों को शिक्षा हेतु बढ़ावा देने के लिए ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है‌। हालांकि इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है। जिसके माध्यम से ही आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू किया गया है।

राज्य की लड़कियों की स्थिति परिवर्तित करने के लिए यह योजना बहुत ही लाभदायक है। जिसके माध्यम से लड़कियों को शिक्षित किया जा सकेगा। इस लेख में हम आपको ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप योजना से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं, जिसके द्वारा योजना हेतु आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

Bihar Graduation Scholarship Yojana

ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप योजना

ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप योजना को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना कहते हैं। इस योजना को राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इसके माध्यम से लड़कियों के लिए स्नातक शिक्षा हेतु सरकार द्वारा 50000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिससे कि लड़कियों को आर्थिक रूप से किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

योजना का उद्देश्य

ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य लड़कियों को उच्च शिक्षा हेतु बढ़ावा देना है। जिससे कि वह शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कर सकेंगी। इससे उन्हें भविष्य में रोजगार मिलने की अधिकतम संभावना रहेगी। इसी के साथ इस योजना के माध्यम से मिलने वाली वित्तीय सहायता से लड़कियों को शिक्षा के लिए आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़ेगा। इसके अलावा लड़कियां योजना धनराशि के माध्यम से शिक्षा हेतु इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुओं को भी खरीद सकती हैं।

योजना के लाभ

  • इस योजना के माध्यम से लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त होगी।
  • इससे गरीब परिवार की लड़कियों को आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • इस योजना के माध्यम से लड़कियों को स्नातक हेतु 50000 रुपए की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
  • इस छात्रवृत्ति के कारण लड़कियों को शिक्षा हेतु समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • इसी के साथ उच्च शिक्षा की ओर लड़कियां प्रोत्साहित होंगी।

योजना हेतु पात्रता

  • इस योजना के लाभ हेतु लड़की राज्य की निवासी होनी चाहिए।
  • इसी के साथ लड़की मेधावी होनी चाहिए। क्योंकि इस योजना का लाभ मेधावी छात्राओं को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियां प्राप्त कर सकती हैं।
  • इस योजना की लाभ हेतु छात्रा को स्नातक में अवश्य दाखिला लेना होगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • 12 प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट
  • फोटो

ग्रेजुएशन स्कालरशिप योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया

  1. इस योजना का लाभ लेने के लिए सर्वप्रथम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इस वेबसाइट की होम पेज पर स्नातक स्कॉलरशिप का विकल्प मिलेगा।
  3. इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  4. इस आवेदन फार्म में पूछी गई जानकारी को आवेदक छात्रा द्वारा ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  5. इसी के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी ध्यानपूर्वक अपलोड करना है।
  6. ऐसा करने के पश्चात आवेदन फार्म को सबमिट कर दें।
  7. यदि आवेदन कर्ता को पात्र पाया जाएगा तो, उसके बैंक अकाउंट में छात्रवृत्ति धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

हालांकि 50 हजार रुपए की धनराशि शिक्षा के साथ-साथ लड़कियों की अन्य जरूरतों को भी पूरा करेगी। जिससे लाभार्थी लड़कियों को किसी अन्य पर आर्थिक तौर पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। इसी के साथ आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से लगभग 1.5 करोड़ लड़कियों को लाभान्वित किया जाएगा‌‌।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon